कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो करें ये योग, तुंरत होगा आराम

कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो करें ये योग, तुंरत होगा आराम

सेहतराग टीम

बदलते समय और खान-पान की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं में एक है पेट की समस्या, जो हमें काफी तकलीफ देती है। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप को कब्ज जैसी समस्या है तो आप इसका इलाज तुरंत करें अन्यथा ये काफी गंभीर रूप ले सकती है। वैसे तो ये बीमारी बदलते लाइफस्टाइट और खराब चीजें खाने से होती है। लेकिन अगर फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये आगे चलकर काफी गंभीर रूप ले लेगी।

पढ़ें- नाभि में तेल डालने से मिलेगा घुटनों का दर्द, पिंपल सहित कई समस्याओं से छुटकारा

कब्ज की समस्या होने पर हमारा पाचन तंत्र भी गड़बड़ हो जाता है। इसकी वजह से जो भी हम खाते हैं तो वो अच्छे से पचता नहीं है। ऐसे में हमें कोई भी काम करने का मन नहीं करता है। ऐसी स्थिति में इससे कैसे छुटाकार पाएं ये बड़ा सवाल है। तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे कब्ज जैसी समस्या से निजात पाएं। आपको बता दें कि कब्ज को खत्म करने के लिए कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका इस्तेमाल हमें कई बार और भी बीमार कर देता है। ऐसे में अगर हम योग द्वारा इस समस्या से निजात पाए तो ये बेहतर होगा। तो आइए जानते हैं कि कौन सा योग करने से हमें कब्ज से छुटकारा मिलेगा।

कब्ज पाने के बेस्ट योगासन (Yogasan for Constipation Problem in Hindi):

आनंद बालासन करें

यह योग बिल्कुल बालासन समान है, लेकिन इसे पीठ के बल लेटकर किया जाता है। जबकि योग बच्चे के खुश रहने की मुद्रा है। जब बच्चा खुश होता है, तो वह अपने दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे को पकड़ लेता है। ठीक उसी प्रकार की मुद्रा में यह योग किया जाता है। इस योग को करने से भी कब्ज से राहत मिलता है।

बालासन करें

बालासन दो शब्दों से मिलकर बना है। इसका शाब्दिक अर्थ बच्चे की तरह बैठना है। इस योग को करने से संपूर्ण शरीर में रक्त का संचार होता है। जबकि पेट में खिंचाव पैदा होता है जो पाचन तंत्र के लिए सही होता है। इसे करने  से कब्ज की समस्या बहुत जल्द दूर हो जाती है।

भुजंगासन करें

भुजंगासन दो शब्दों भुजंग और आसन से मिलकर बना है। वहीं, अंग्रेजी में इस आसन को कोबरा पोज़ कहते हैं। इस योग में सांप की तरह अपने धड़ को आगे की दिशा में उठाकर रखना होता है। इस योग को करने से पेट पर अधिक बल पड़ता है। इससे पाचन तंत्र बहुत मज़बूत होता है। अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या है तो आप रोज़ाना भुजंगासन ज़रूर करें।

पद्मासन करें

पद्मासन-पद्म अर्थात कमल और आसन अर्थात बैठने की मुद्रा इन दो शब्दों से मिलकर बना है। जिस तरह कमल कींचड़ में रहकर भी स्वच्छ और खूबसूरत रहता है। ठीक उसी तरह भौतिक दुनिया में रहकर भी इस योग से आप स्वस्थ एवं सुखी रह सकते हैं। इस योग को करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।

धनुरासन करें

इस योग को करने से पेट के अंगों में खिचांव पैदा होता है। जबकि पेट पर दवाब भी  पड़ता है। इससे उत्सर्जन की प्रक्रिया सुचारू रूप से काम करने लगती है। इससे बढ़ते वजन को भी कम किया जा सकता है। इस योग को रोजाना जरूर करें।

इसे भी पढ़ें-

आंखों की कई परेशानियों को दूर कर देंगे सिर्फ ये 3 अभ्यास

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।